खण्डवा | 27-जून-2012:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत उन ग्राम पंचायतो में जहॉ पूर्व से ग्राम रोजगार सहायक नियुक्त नही है। ऐसे ग्रामो में रोजगार सहायको की भर्ती की कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुसार की जावेगी। इसके लिए जिले की समस्त जनपद पंचायतो में संबंधित ग्राम पंचायतो के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
इस कार्रवाई के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा
इस कार्रवाई के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा
क्रं. | गतिविधि | समय-सीमा |
1 | जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा ग्राम रोजगार सहायक हेतु समय सारणी जारी करना। | 21 जून 2012 के पूर्व |
2 | ग्राम पंचायतो द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना का प्रकाशन। | 23 जून 2012 के पूर्व |
3 | जनपद पंचायत द्वारा आवेदन प्राप्त करने की प्रारंभ तिथि। | 25 जून 2012 के पूर्व |
4 | जनपद पंचायत द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि। | 10 जुलाई 2012 के पूर्व |
5 | जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतवार प्राप्त आवेदनो की स्कू्रटनी (परीक्षण) कर अनंतिम मेरिट लिस्ट (अंको सहित) बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपना। | 18 जुलाई 2012 के पूर्व |
6 | ग्राम पंचायत द्वारा अनंतिम मेरिट सूची का अनुमोदन एवं दावे आपत्ति प्राप्त होने की अंतिम तिथि। | 6 अगस्त 2012 के पूर्व |
7 | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा आपत्तियो के निराकरण हेतु गठित समिति की बैठक की सूचना जारी करना। | 13 अगस्त 2012 के पूर्व |
8 | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बैठक की कार्रवाई विवरण/निर्णय जारी करना। | 17 अगस्त 2012 के पूर्व |
9 | कोई दावे/आपत्ति प्राप्त नही होने एवं दावे/आपत्ति प्राप्त होने तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा आपत्तियो का निराकरण करने की स्थिति में अंतिम चयन सूची ग्राम पंचायत को देना। | 22 अगस्त 2012 के पूर्व |
10 | ग्राम पंचायत द्वारा नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण कर चयनित ग्राम रोजगार सहायक को संविदा हेतु स्वीकृत पत्र जारी करना। | 27 अगस्त 2012 के पूर्व |
11 | चयनित ग्राम रोजगार सहायक द्वारा ग्राम पंचायत से संविदा अनुबंध निष्पादित करना। | 31 अगस्त 2012 के पूर्व |
जानकारी हेतु यहॉ किया जा सकता है सम्पर्क
विस्तृत जानकारी के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, अनुविभागीय राजस्व कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा विज्ञप्ति को देखा जा सकता है। ग्राम रोजगार सहायक भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया संबंधित जनपद पंचायत में सम्पन्न होगी। अतः विस्तृत विवरण हेतु कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क किया जा सकता है
विस्तृत जानकारी के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, अनुविभागीय राजस्व कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा विज्ञप्ति को देखा जा सकता है। ग्राम रोजगार सहायक भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया संबंधित जनपद पंचायत में सम्पन्न होगी। अतः विस्तृत विवरण हेतु कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क किया जा सकता है
Ramkaran Gupta Gram Rojgar Sahayak Gram Panchayat Doma J.P. Amarpatan Distt. Satna M.P. Contact No. 9827304799
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThis is Girraj Prajapati. I m also a Gram Rojgar Sahayak in Gram Panchayat Sehraya, Janpad Panchayat Karera, Distt.Shivpuri (M.P.)
ReplyDeleteMy Contact No.9713949835
E-Mail Add... singhisgirraj@gmail.com
Vinay Kumar Pandey
ReplyDeleteGram Rojgar Sahayak
Gram Panchayat Pal
Janpad Panchayat Amarpatan ,Satna (M.P.)
My Contact No. 9893756677
E_mail - vinayrsp45@gmail.com
Meri Gram Panchayat me aaj tak koi niyukti nhi hui
ReplyDeleteNeemuch jila Panchayat ki manasa janpad ko raysinghpura me ab tak post khali he
ReplyDelete